bansalivf@gmail.com
+91 7097096660
1. एक बार में थोड़ा खाएं। 3 बार भोजन करें। दो भोजन के बीच हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें।
2. अपने भोजन में अलग-अलग खाद्य समूह से चीजें शामिल करें। जैसे- फल, सब्जियां, साबूत अनाज, दूध और दूध से बनी चीजें, सूखे मेवे और सीड्स, लीन मीट और अलग-अलग तरह का पका हुआ समुद्री भोजन।
3. हर दिन मांसाहारी खाद्य की 3 सर्विंग्स लें (जैसे लीन मीट, पोल्ट्री, सीफूड, अंडे) या फलियां, सूखे मेवे तथा तिलहन खाएं ताकि गर्भावस्था और स्तनपान कराने के दौरान फोलेट, आयरन और कैल्शियम की बढ़ती जरूरत को पूरा किया जा सके।
4. शाकाहारी व्यक्तियों को भोजन में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाना चाहिए जैसे दूध और दूध से बनी चीजें, सूखे मेवे और सीड्स, सॉय और फलियां।
5. हमेशा पकाने के लिए मिले-जुले तेल का इस्तेमाल करें ताकि उत्तम गुणवत्ता की वसा मिले जैसे मूंगफली /तिल/राइस ब्रान+ सरसों/केनोला/ऑलिव ऑइल/सॉफ्लावर /सनफ्लावर ऑइल।
6. कब्ज़ से बचने के लिए फ़ाइबर युक्त भोजन करें (जैसे साबूत अनाज, सीरियल्स, साबूत दाल, छिलके वाली दालें, फल और सब्जियां)
7. भरपूर मात्रा में तरल खास तौर पर पानी पिएं। हर दिन 10 से 12 गिलास पानी पिएं।
8. फलों के रस के बदले साबूत फल खाएं।
9. पकाने के लिए आयोडाइज़्ड नमक इस्तेमाल करें।
10. सुबह की मतली दूर करने के लिए बिस्तर से उठने से पहले टोस्ट या केला या बिस्किट खाएं।
11. हमेशा ताज़ा पकाया हुआ भोजन करें।
12. नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करें।
13. हो सके तो हर दिन 7 से 9 घंटे नींद लें।
14. रात को सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लें।
15. नियमित अपनी गर्भावस्था जांच करवाएं।
16. अपने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह से अपनी फूड डायरी बनाएं।
यह संदर्भ के लिए एक सुझावात्मक आहार योजना है। अपने निजी आहार योजना के लिए न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह है। आपकी कैलोरी की जरूरत के अनुसार न्यूट्रकानिस्ट आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। आपके काम के समय के अनुसार भोजन का एक नियमित समय बनाए रखें। इस विषय में अपने न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह है।1. रीफाइंड कार्ज कम खाएं जैसे मैदा और मैदा से बनी चीजें (जैसे व्हाइट ब्रैड, पास्ता और नूडल्स), और सूजी।
2. अधिक वसा (तली हुई चीजें), शक्कर और अधिक नमक युक्त चीजें कम खाएं।
3. कैफ़ीन और काबोनेटेड पेय जैसे चाय, कॉफ़ी, कोला आदि कम पिएं।
4. कच्चे या अधपके मीट, पोल्ट्री, फ़िश, शैलफ़िश या अंडे न खाएं।
5. छाती में जलन पैदा करने वाली चीजें कम खाएं जैसे मसाले मिर्च युक्त खाद्य।
6. फैड डाय्टस और लो-कार्ब्स डायट न अपनाएं।
7. किसी भी माध्यम से भोजन में नमक का उपयोग कम करें (जैसे प्रिज़र्व फूड्स, बेकरी आइटम, तली हुई चीजें और फ़ास्ट फूड आदि)।
8. सिगरेट, तम्बाकू और अल्कोहल का सेवन न करें।
9. स्वयं अपना उपचार न करें। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
नारियल पानी/छास-1 गिलास और बिस्किट 2 से 3
सुबह का नाश्ता (8:00-9:00 बजे) दूध - 1 कप और1. फ्रेंच टोस्ट - 2 (2 अंडे और होल व्हीट से बनी ब्रैड की 2 स्लाइस) या
2. स्प्राउट्स और चटनी के साथ पोहा-1 कटोरी हरी चटनी के साथ या
3. अंडा पराठा 2 या
4. स्क्रैम्बल्ड ऐग - 2 अंडे और होल व्हीट ब्रैड 2 स्लाइस या
5. मूंग दाल चीला 1 और होल व्हीट ब्रैड 2 स्लाइस या
6. पूरी-2, आलू सब्जी, 1 कटोरी, दही-1 कटोरी
सुबह (11:00 बजे 12:00 बजे) दूध -1½ कप और1. स्प्राउट्स और कॉर्न चाट - 1 कटोरी
2. पालक और कॉर्न चीज़ टिक्की-2
3. ढोकला-2
4. लोबिया सलाद/काला चना सलाद-1 कटोरी
5. सूखे मेवे (बदाम-5+अखरोट-1 + फ़्लाक्स सीड्स / सनफ्लावर/पंपकिन (कद्द) सीड्स-1 बड़ी चम्मच) और फल-1 कटोरी (सेव/आम/अमरूद/तरबूज/बैरीज़/खजूर/नारंगी)
दोपहर का भोजन (1:30 से 2.30 बजे)अनाज चावल" - 1 प्लेट/चपाती-2
दाल मूंग दाल/मिक्स दाल/राजमा मसाला/चना करी-1 कटोरी सब्जी आलू मेथी/भिण्डी / बैंगन भरता - 1 कटोरी
अन्य सलाद -1 प्लेट, रायता - 1 कटोरी
शाम के समय (5:00 से 6:00 बजे)छास/नारियल पानी 1 गिलास और
1. वेजीटेबल कटलेट्स-2
2. वेजीटेबल होल व्हीट पास्ता - 1 कटोरी
3. वेजीटेबल पकौडे-3 से 4
4. होल व्हीट ब्रैड से बनी वेजीटेबल सैण्डविच-2
5. मुरमुरा भेल - 1 कटोरी
रात का भोजन (8:00 बजे)अनाज चावल:- 1 प्लेट/चपाती-2
दाल:- तुर दाल/दाल पंचमी / हरी मूंग दाल/पालक के साथ चना दाल-1 कटोरी
सब्जी :- लौकी/मिक्स वेजीटेबल / पालक की साग / चौली का साग-1 कटोरी
अन्य:- सूखे मेवों के साथ सूजी हलवा /मीठी सेवई (सूखी) / मीठा भात 1 कटोरी / मूंगफली की चिक्की - 2 टुकड़े
रात के भोजन के बाद (रात 10:00 बजे)दूध - % कप
फलों की अदला-बदली के लिए अपने न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह लें। मांसाहारी उपरोक्त विकल्पों के बदले चिकन / फित/अंडे से बनी बिरियानी ले सकते हैं। araमांसाहारी उपरोक्त विकल्पों के बदले चिकन /ऐग करी/फिश करी/प्रॉन कनरी-1 कटोरी ले सकते हैं। 1 ककड़ी, गाजर, टमाटर, प्याज, चुकंदर